दादरी: सेक्टर-71 में खड़े वाहनों से पेट्रोल चोरी कर चोर हुए फरार, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
नोएडा के सेक्टर-71 में शनिवार को उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब खड़े हुए वाहनों से पेट्रोल चोरी करके चोर मौके से आसानी से फरार हो गए। वहीं चोरी की सारी वारदात पास में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। स्थानीय लोगों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया है कि जल्दी चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।