दादरी: बिशनपुरा गांव में आपसी विवाद के दौरान नशे में पति ने पत्नी के साथ की जमकर मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
नोएडा के बिशनपुरा गांव में शनिवार देर रात उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब नशे की हालत में आपसी विवाद में पति ने पत्नी के साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर कर एकत्र हुए स्थानीय लोगों ने दोनों को समझा बुझाकर शांत कराया है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभी तक पीड़िता ने थाने पर आकर लिखित शिकायत नहीं दी है, यदि लिखित शिकायत मिलती है तो कार्यवाही की जाएगी।