दादरी: स्पेक्ट्रम मॉल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, उपचार के दौरान घायल व्यक्ति की हुई मौत
नोएडा में स्थित स्पेक्ट्रम मॉल के समीप उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने अनियंत्रित होकर सामने से जा रहे साइकिल सवार को टक्कर मार दी। भीषण दुर्घटना में साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी शुक्रवार को उपचार के दौरान दर्दनाक मौत हो गई मृतक की पहचान मूल रूप से राजकुमार के रूप में हुई है।