दादरी: गेझा गांव में बंद पड़ी दुकान में अचानक लगी भीषण आग, दमकल की दो गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं
नोएडा के गेझा गांव में शनिवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बंद पड़ी दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियां कड़ी मशक्कत के साथ आग बुझाने के प्रयास में जुट गयीं। सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया है कि घटना में अभी तक कोई भी जनहानि होने की सूचना नहीं मिली है।