दादरी: सेक्टर-94 में यमुना खादर क्षेत्र में खनन माफियाओं द्वारा अवैध रेत खनन किया जा रहा है, वीडियो हुआ वायरल
नोएडा के सेक्टर-94 में स्थित यमुना खादर क्षेत्र में खनन माफियाओं द्वारा अवैध रूप से रेत का खनन करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं रेत का खनन होते हुए वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने बताया है कि संबंधित विभाग को घटना की जांच के लिए निर्देशित किया है