मनोहरथाना: मनोहरथाना मेला मैदान में आधी-अधूरी व्यवस्थाओं के बीच पटाखों की दुकानें संचालित
मनोहर थाना कस्बे के मेला मैदान में नगर पालिका द्वारा आयोजित मेले में पटाखा व्यापारियों के अलावा छुटपुट दुकाने पहुची। इस मेले का नगरपालिका द्वारा विधायक से उद्घाटन कराया गया था ओर शहर को जाम से निजाद दिलाने की बडी पहल बताया जा रहा था । लैकिन नगरपालिका प्रशासन एक ओर व्यापारियों के आगे बेबस नजर आया वही दुसरी ओर वन वे करने के दावे भी हवा हवाई नजर आए ।