चित्तौड़गढ़: राजनीति का अखाड़ा बन चुका है जिले का सबसे बड़ा हॉस्पिटल, मरीजों को परेशानी हो रही है- पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र जाड़ावत
राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने चित्तौड़गढ़ जिले के सबसे बड़े हॉस्पिटल श्री सांवरिया जी चिकित्सालय में चल रहे राजनीतिक अखाड़े को लेकर एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि पीएमओ दिनेश वैष्णव से पूर्वाग्रस्त होकर चिकित्सालय में अपनी मनमानी नहीं होने के कारण एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि ने APO कराया है।