चित्तौड़गढ़: गांधीनगर में राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील उप शाखा चित्तौड़गढ़ के चुनाव हुए संपन्न
राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील की उपशाखा चित्तौड़गढ़ के चुनाव प्रदेश कोषाध्यक्ष कालूराम खटीक के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपाल स्वरूप त्रिपाठी ने की है। जानकारी देते हुए जिला मंत्री गोपेश कोदली ने बताया कि सम्पन्न हुए चुनाव में उपशाखा अध्यक्ष पद पर गणेश नारायण उनियारा, मंत्री पद पर राजू लाल तेली को चुना गया है।