चित्तौड़गढ़: शहर में स्थित बालिका विद्यालय में टेबलेट वितरण कार्यक्रम समारोह का आयोजन किया गया
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शहर चितौड़गढ़ में 24 बालिका को राज्य सरकार की योजना के अनुसार टेबलेट वितरण किये गये। टेबलेट वितरण प्रभारी व्याख्याता सरोज टेलर व सहायक वितरण प्रभारी चांदनी कोली ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व नगरपरिषद सभापति सुशील जी शर्मा, अध्यक्षता पूर्व युआईटी चेयरमेन सुरेश झंवर ने की। विशिष्ठ अतिथि हरीश वैष्णव, राजन माली थे।