चित्तौड़गढ़: विपक्षी भाजपा पार्षदों ने नगर परिषद को 25 करोड रुपए का नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में दी रिपोर्ट
ऑप्टिकल फाइबर, टीवी चैनल केबल, स्ट्रीट लाइट पोल किराया और मोबाइल टावर किराया में नगर परिषद को 25 करोड रुपए की राज्यसभा हानि पहुंचाने का आरोप लगाते हुए विपक्षी भाजपा पार्षदों ने कोतवाली पुलिस थाने में रिपोर्ट दी जिसमें इसके लिए सभापति और आयुक्त सहित अधिकारी कर्मचारियों को जिम्मेदार बताया गया।