शिकोहाबाद: रेलवे मालगोदाम के पास एक छात्र की ट्रेन से कटकर हुई मौत, परिजनों ने एक व्यक्ति पर बुरा-भला कहने का लगाया आरोप
शिकोहाबाद के रेलवे मालगोदाम के पास बीते दिन ट्रेन से कटकर मृत हुए अज्ञात युवक की शिनाख़्त शुक्रवार दोपहर दो बजे क़रीबन परिजनों ने की। परिजनों ने मृतक का नाम रूपक यादव पुत्र प्रमेश कुमार निवासी आटेपुर थाना नगला खंगर बताया। बताया बीएससी फाइनल ईयर का छात्र था बताया नगला कादर निवासी व्यक्ति ने कुछ बुरा भला कह दिया था तभी घर से बीते दिन दोपहर बाहर निकल गया था।