शिकोहाबाद: थाना एका क्षेत्र के गांव सूरतपुर में आधा दर्जन लोगों ने एक शख्स को पीटा, बचाने गए व्यक्ति की भी हुई जमकर धुनाई
थाना एका क्षेत्र गांव सूरतपुर निवासी एक व्यक्ति को बीती रात भैस लेकर आते वक्त आरोप है करीब आधा दर्जन लोगों ने पीटना शुरू कर दिया, इस दौरान बचाने आये व्यक्ति सुनील को भी जमकर पीटा, जिससे वह लहूलुहान हो गया। उसे गुरुवार शुक्रवार मध्य रात्रि एक बजे क़रीबन मेडिकल को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में लाया गया।