शिकोहाबाद: घुनपई रोड नेशनल हाइवे के पास फर्जी सीमांकन के आधार पर जमीन कब्जा मामले में धरना 14वें दिन जारी, दो बच्चों की बिगड़ी हालत
थाना मक्खनपुर क्षेत्र घुनपई रोड नेशनल हाइवे के पास पीड़ित परिजनों का धरना गुरूवार दोपहर साढ़े तीन बजे क़रीबन 14वे दिन भी फर्जी सीमांकन के आधार पर जमीन कब्जा करने के षड्यंत्र आरोप लगाते हुए जारी रहा। इस दौरान दो बच्चियों खुशी और मायरा की हालत सर्दी के चलते बिगड गई, जिन्हें 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार को भेजा गया।