शिकोहाबाद: शिकोहाबाद में बिजली विभाग ने एटा रोड, बुर्ज, कटरा बाजार, सब्जी मंडी में 35 बकायेदारों के कनेक्शन काटे
बिजली बकायेदारों को बार बार अपना बिजली बिल जमा कराने के लिए बिजली विभाग द्वारा बार बार कहा जा रहा था, लेकिन इसके बावजूद बिजली उपभोक्ता अपना बिल जमा नहीं कर रहे थे। इसी के चलते बिजली विभाग टीम ने गुरूवार शाम पांच बजे करीबन शिकोहाबाद में अभियान चलाकर एटा रोड, बुर्ज, कटरा बाजार, सब्जी मंडी में 35 बकायेदारों के कनेक्शन काटे। ये अभियान लगातार जारी रहेगा।