सिंगरौली मे निकाली विशाल तिरंगा यात्रा,हर घर तिरंगा अभियान में सदर विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष यात्रा में शामिल
सिंगरौली:हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली मंडल तियरा द्वारा दिनांक 11 अगस्त मंगलवार को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों एवं छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकरपैदल मार्च करते हुए भारत माता के जयकारों के साथ कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला सिंगरौली के जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह , विधानसभा सिंगरौली के विधायक रामनिवास शाह, हर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक एवं नगर निगम सिंगरौली के अध्यक्ष देवेश पांडे तथा मंडल तियरा के प्रभारी श्री अशोक शाह की विशेष उपस्थिति रही।
जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने दिलाया राष्ट्रभक्ति का संकल्प।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर आयोजित हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं और प्रत्येक घर पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करें।
विधायक रामनिवास शाह ने कहा—तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक
विधानसभा सिंगरौली के विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज केवल एक कपड़ा नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, वीरों के बलिदान और करोड़ों देशवासियों की आकांक्षाओं का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से हम देश की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने सभी से अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया।
देवेश पांडेय ने कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान
हर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक एवं नगर निगम सिंगरौली के अध्यक्ष देवेश पांडे ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना को जागृत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की शक्ति के साथ इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक घर तक पहुंचें और नागरिकों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें।
अशोक शाह ने कहा—तिरंगा हर भारतीय के गौरव का प्रतीक
मंडल तियरा के प्रभारी अशोक शाह ने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के हृदय में बसता है। यह हमारे वीर शहीदों के त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से हम आने वाली पीढ़ियों में भी राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति कर्तव्यबोध की भावना को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने मंडल के सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
मंडल अध्यक्ष कमलेश शाह ने किया संचालन
कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा मंडल तियरा अध्यक्ष कमलेश शाह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय, वंदे मातरम् एवं राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। उक्त कार्यक्रम में माडा़ मंडल के प्रभारी एवं तियरा मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष इकतीस चंद वैश्य सभी मंडल पदाधिकारीगण, जनपद सदस्य प्रेम लाल शाह , सरपंच टूसा लाले शाह , सिद्धि पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि रामलल्लू शाह , मकरोहर पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि अरविंद शाह ,हर्रहवा पंचायत के सरपंच बाल कुमार , स्थानीय जनप्रतिनिधीगण सभी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय दुकानों एवं घरों पर तिरंगा ध्वज बांधकर हर घर तिरंगा अभियान के संकल्प को गति देने का प्रयास किया गया