Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

बिहार से पकड़ा गया Bank Robbery का आरोपी, 3 Days Police Remand पर पूछताछ शुरू

Singrauli, Singrauli | Aug 12, 2026

MORE NEWS

सिंगरौली मे निकाली विशाल तिरंगा यात्रा,हर घर तिरंगा अभियान में सदर विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष यात्रा में शामिल

सिंगरौली:हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली मंडल तियरा द्वारा दिनांक 11 अगस्त मंगलवार को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों एवं छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकरपैदल मार्च करते हुए भारत माता के जयकारों के साथ कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला सिंगरौली के  जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह , विधानसभा सिंगरौली के  विधायक  रामनिवास शाह, हर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक एवं नगर निगम सिंगरौली के अध्यक्ष  देवेश पांडे तथा मंडल तियरा के प्रभारी श्री अशोक शाह की विशेष उपस्थिति रही।

जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने दिलाया राष्ट्रभक्ति का संकल्प।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष  सुंदरलाल शाह ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर आयोजित हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं और प्रत्येक घर पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करें।

विधायक रामनिवास शाह ने कहा—तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक

विधानसभा सिंगरौली के विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज केवल एक कपड़ा नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, वीरों के बलिदान और करोड़ों देशवासियों की आकांक्षाओं का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से हम देश की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने सभी से अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया।

देवेश पांडेय ने कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

हर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक एवं नगर निगम सिंगरौली के अध्यक्ष  देवेश पांडे ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना को जागृत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की शक्ति के साथ इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक घर तक पहुंचें और नागरिकों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें।

अशोक शाह ने कहा—तिरंगा हर भारतीय के गौरव का प्रतीक

मंडल तियरा के प्रभारी अशोक शाह ने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के हृदय में बसता है। यह हमारे वीर शहीदों के त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से हम आने वाली पीढ़ियों में भी राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति कर्तव्यबोध की भावना को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने मंडल के सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

मंडल अध्यक्ष कमलेश शाह ने किया संचालन

कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा मंडल तियरा अध्यक्ष  कमलेश शाह  द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय, वंदे मातरम् एवं राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। उक्त कार्यक्रम में माडा़ मंडल के प्रभारी एवं तियरा मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष  इकतीस चंद वैश्य सभी मंडल पदाधिकारीगण, जनपद सदस्य  प्रेम लाल शाह , सरपंच टूसा  लाले शाह , सिद्धि पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि  रामलल्लू शाह , मकरोहर पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि  अरविंद शाह ,हर्रहवा पंचायत के सरपंच  बाल कुमार , स्थानीय जनप्रतिनिधीगण सभी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय दुकानों एवं घरों पर तिरंगा ध्वज बांधकर हर घर तिरंगा अभियान के संकल्प को गति देने का प्रयास किया गया

सिंगरौली मे निकाली विशाल तिरंगा यात्रा,हर घर तिरंगा अभियान में सदर विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष यात्रा में शामिल सिंगरौली:हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली मंडल तियरा द्वारा दिनांक 11 अगस्त मंगलवार को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों एवं छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकरपैदल मार्च करते हुए भारत माता के जयकारों के साथ कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला सिंगरौली के जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह , विधानसभा सिंगरौली के विधायक रामनिवास शाह, हर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक एवं नगर निगम सिंगरौली के अध्यक्ष देवेश पांडे तथा मंडल तियरा के प्रभारी श्री अशोक शाह की विशेष उपस्थिति रही। जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने दिलाया राष्ट्रभक्ति का संकल्प। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर आयोजित हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं और प्रत्येक घर पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करें। विधायक रामनिवास शाह ने कहा—तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक विधानसभा सिंगरौली के विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज केवल एक कपड़ा नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, वीरों के बलिदान और करोड़ों देशवासियों की आकांक्षाओं का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से हम देश की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने सभी से अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया। देवेश पांडेय ने कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान हर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक एवं नगर निगम सिंगरौली के अध्यक्ष देवेश पांडे ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना को जागृत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की शक्ति के साथ इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक घर तक पहुंचें और नागरिकों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें। अशोक शाह ने कहा—तिरंगा हर भारतीय के गौरव का प्रतीक मंडल तियरा के प्रभारी अशोक शाह ने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के हृदय में बसता है। यह हमारे वीर शहीदों के त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से हम आने वाली पीढ़ियों में भी राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति कर्तव्यबोध की भावना को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने मंडल के सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष कमलेश शाह ने किया संचालन कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा मंडल तियरा अध्यक्ष कमलेश शाह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय, वंदे मातरम् एवं राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। उक्त कार्यक्रम में माडा़ मंडल के प्रभारी एवं तियरा मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष इकतीस चंद वैश्य सभी मंडल पदाधिकारीगण, जनपद सदस्य प्रेम लाल शाह , सरपंच टूसा लाले शाह , सिद्धि पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि रामलल्लू शाह , मकरोहर पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि अरविंद शाह ,हर्रहवा पंचायत के सरपंच बाल कुमार , स्थानीय जनप्रतिनिधीगण सभी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय दुकानों एवं घरों पर तिरंगा ध्वज बांधकर हर घर तिरंगा अभियान के संकल्प को गति देने का प्रयास किया गया

Singrauli, Singrauli | Aug 12, 2026

सावन की रंग-बिरंगी छटा में सजा ‘सावन क्वीन’ एवं मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

    सिंगरौली:जिले के विंध्यनगर के औसुब इकाई वीएसटीपीपी विन्ध्यनगर में सीआईएसएफ कर्मियों के परिवारों और बच्चों के सशक्तिकरण और बेहतरी के लिए महत्वपुर्ण भुमिका निभाने वाली संस्था संरक्षिका   के तत्वावधान में दिनांक 30 जुलाई 2026 एवं 31 जुलाई 2026 को क्रमशः मेहंदी प्रतियोगिता एवं सावन क्वीन प्रतियोगिता का भव्य एवं रंगारंग आयोजन  इकाई वीएसटीपीपी विन्ध्यनगर के सभा हॉल में इकाई संरक्षिका अध्यक्षा श्रीमती गरिमा राय के नेतृत्व में किया गया।  क्वीन प्रतियोगिता का    कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सावन के उल्लास और पारंपरिक संस्कृति की मनमोहक छटा प्रस्तुत की।
कार्यक्रम से एक दिन पूर्व 30 जुलाई को मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया तथा अपने हाथों पर आकर्षक एवं सुंदर मेहंदी की कलाकृतियां उकेरीं। प्रतियोगिता के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली।
वहीं, 31 जुलाई को सावन क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागी हरे रंग के आकर्षक परिधानों में सज-धजकर पहुंचीं तथा पारंपरिक सोलह श्रृंगार से सुसज्जित होकर सावन की हरियाली और भारतीय संस्कृति की खूबसूरती को जीवंत कर दिया।
सावन क्वीन प्रतियोगिता को तीन रोमांचक चरणों में आयोजित किया गया। प्रथम चरण में प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास एवं आकर्षक अंदाज के साथ रैंप वॉक प्रस्तुत किया। द्वितीय चरण में टैलेंट हंट के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी विभिन्न प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। अंतिम चरण में प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता के माध्यम से उनकी बुद्धिमत्ता, आत्मविश्वास एवं त्वरित निर्णय क्षमता का आकलन किया गया। तीनों चरणों में प्रतिभागियों के समग्र प्रदर्शन के आधार पर सावन क्वीन का चयन कर उन्हें ताज पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सावन की थीम पर आधारित क्विज प्रतियोगिता, मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां तथा अन्य मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। महिलाओं ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ सभी कार्यक्रमों में भाग लिया।
पूरा आयोजन हंसी, उल्लास, उत्साह और आपसी सौहार्द से सराबोर रहा। कार्यक्रम ने महिलाओं को अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता प्रदर्शित करने के साथ-साथ भारतीय परंपरा और सावन के पर्व की खूबसूरती को उत्साहपूर्वक मनाने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन से सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थितजनों में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा तथा यह आयोजन सभी के लिए यादगार एवं अविस्मरणीय अनुभव बन गया।इस कार्यक्रम में इकाई संरक्षिका उपाध्यक्षा श्रीमती ममता भाटी, महिला निरीक्षक/कार्य संतोष नेगी , अन्य संरक्षिका महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया।

सावन की रंग-बिरंगी छटा में सजा ‘सावन क्वीन’ एवं मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन सिंगरौली:जिले के विंध्यनगर के औसुब इकाई वीएसटीपीपी विन्ध्यनगर में सीआईएसएफ कर्मियों के परिवारों और बच्चों के सशक्तिकरण और बेहतरी के लिए महत्वपुर्ण भुमिका निभाने वाली संस्था संरक्षिका के तत्वावधान में दिनांक 30 जुलाई 2026 एवं 31 जुलाई 2026 को क्रमशः मेहंदी प्रतियोगिता एवं सावन क्वीन प्रतियोगिता का भव्य एवं रंगारंग आयोजन इकाई वीएसटीपीपी विन्ध्यनगर के सभा हॉल में इकाई संरक्षिका अध्यक्षा श्रीमती गरिमा राय के नेतृत्व में किया गया। क्वीन प्रतियोगिता का कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सावन के उल्लास और पारंपरिक संस्कृति की मनमोहक छटा प्रस्तुत की। कार्यक्रम से एक दिन पूर्व 30 जुलाई को मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया तथा अपने हाथों पर आकर्षक एवं सुंदर मेहंदी की कलाकृतियां उकेरीं। प्रतियोगिता के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली। वहीं, 31 जुलाई को सावन क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागी हरे रंग के आकर्षक परिधानों में सज-धजकर पहुंचीं तथा पारंपरिक सोलह श्रृंगार से सुसज्जित होकर सावन की हरियाली और भारतीय संस्कृति की खूबसूरती को जीवंत कर दिया। सावन क्वीन प्रतियोगिता को तीन रोमांचक चरणों में आयोजित किया गया। प्रथम चरण में प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास एवं आकर्षक अंदाज के साथ रैंप वॉक प्रस्तुत किया। द्वितीय चरण में टैलेंट हंट के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी विभिन्न प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। अंतिम चरण में प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता के माध्यम से उनकी बुद्धिमत्ता, आत्मविश्वास एवं त्वरित निर्णय क्षमता का आकलन किया गया। तीनों चरणों में प्रतिभागियों के समग्र प्रदर्शन के आधार पर सावन क्वीन का चयन कर उन्हें ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सावन की थीम पर आधारित क्विज प्रतियोगिता, मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां तथा अन्य मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। महिलाओं ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ सभी कार्यक्रमों में भाग लिया। पूरा आयोजन हंसी, उल्लास, उत्साह और आपसी सौहार्द से सराबोर रहा। कार्यक्रम ने महिलाओं को अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता प्रदर्शित करने के साथ-साथ भारतीय परंपरा और सावन के पर्व की खूबसूरती को उत्साहपूर्वक मनाने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन से सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थितजनों में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा तथा यह आयोजन सभी के लिए यादगार एवं अविस्मरणीय अनुभव बन गया।इस कार्यक्रम में इकाई संरक्षिका उपाध्यक्षा श्रीमती ममता भाटी, महिला निरीक्षक/कार्य संतोष नेगी , अन्य संरक्षिका महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया।

Singrauli, Singrauli | Aug 12, 2026

Illegal Drugs पर Police की बड़ी Strike, गांजा-शराब के साथ 2 Cars जब्त

Illegal Drugs पर Police की बड़ी Strike, गांजा-शराब के साथ 2 Cars जब्त

Singrauli, Singrauli | Aug 12, 2026

बिहार से पकड़ा गया Bank Robbery का आरोपी, 3 Days Police Remand पर पूछताछ शुरू - Singrauli News