डौण्डी: कलयुगी बेटे ने शराब के नशे में पीढ़े से मारकर मां की हत्या की, डौंडी थाने के ग्राम घोठिया का मामला
Dondi, Balod | Aug 15, 2026 डौंडी थाना क्षेत्र से एक रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली खबर आई। ग्राम घोठिया में एक कलयुगी बेटे ने शराब के नशे में अपनी ही मां की लकड़ी के पीढ़े से मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान 50 वर्षीय सुशीला बाई गावड़े के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी बेटे लिकेश कुमार गावड़े को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।