दुर्गावती: सरैया गांव से डेढ़ माह पहले गायब बच्चे को दुर्गावती पुलिस ने दिनारा से बरामद किया
दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत सरैया गांव से डेढ़ माह पहले गायब बच्चे को दुर्गावती पुलिस ने दिनारा से बरामद किया है। बरामद बच्चा अजित कुमार पिता गिरीजा चौधरी ग्राम सरैया थाना दुर्गावती जिला कैमूर का निवासी है। इस संबंध मे बुधवार की शाम 5 बजे जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि सरैया से गायब बच्चे को बरामद कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।