दुर्गावती: कर्मनाशा पावर ग्रिड के पास NH-19 से एक पिकअप से 1111 लीटर शराब बरामद, दो गिरफ्तार: कैमूर SP ने दी जानकारी
दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्मनाशा पावर ग्रिड के पास NH-19 से दुर्गावती पुलिस ने एक पिकअप से 1111 लीटर शराब बरामद किया है। वही शराब को लेकर जा रहे दो धंधेबाजों को भी पुलिस ने गिरफ्तार की है। गिरफ्तार धंधेवाज मुदित किशोर एवं ब्रजेश मौर्या दोनों उत्तर प्रदेश के निवासी है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक कैमूर हरिमोहन शुक्ला के द्वारा मंगलवार की शाम 4 बजे दी गई ।