दुर्गावती: महमूदगंज बाजार से लावारिस हालत में एक बच्चे को दुर्गावती पुलिस ने किया बरामद, आगे की कार्रवाई जारी
दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत महमूदगंज बाजार से सोमवार की सुबह 10 बजे दुर्गावती पुलिस ने एक बच्चे को लावारिस हालत में बरामद किया है। जो अपना नाम चंदन कुमार पिता विष्णु देव ग्राम गोनमा जिला नवादा बिहार बता रहा है। जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।