दुर्गावती: अवर्हिया गांव से 142 पीस अंग्रेजी शराब के साथ दुर्गावती पुलिस ने एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर भेजा जेल
दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत अवर्हिया गांव से 142 पीस अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को दुर्गावती पुलिस ने गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद सोमवार की शाम 5 बजे भभुआ जेल भेजा है। गिरफ्तार धंधेवाज शिवदयाल कुमार उर्फ करण ग्राम अवर्हिया थाना दुर्गावती जिला कैमूर का निवासी है।