शाहजहांपुर: जैतीपुर के शंकरपुर पिपरियाई में एक साल की बच्ची की मौत, परिजनों ने झोलाछाप डाक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का लगाया आरोप
थाना जैतीपुर क्षेत्र के शंकरपुर पिपरियाई निवासी हरवीर सिंह की एक साल की बेटी बीमार थी। पिता उसको दवा दिलाने के लिए अमईपुर संडा स्थित एक झोलाछाप डाक्टर के पास लेकर गए। आरोप है कि डाक्टर ने जल्द फायदा होने का कहकर गलत इंजेक्शन लगा दिया। जबकि इंजेक्शन लगाने से उसको मना करते रहे। इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद ही बेटी की मौत हो गई।