महसी: तेजवापुर में भाजपा विधायक ने लालू और राहुल गांधी पर किया वार, कहा - पूरा देश बोल रहा, मोदी का परिवार।
तेजवापुर ब्लाक सभागार कक्ष में मंगलवार को महसी के भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। सरकार की उपलब्धियां बताते हुए क्षेत्र में बने सड़क, पुल और पुलिया निर्माण के बारे में बताया। वहीं राहुल गांधी और लालू प्रसाद यादव पर पलटवार करते हुए कहा- कि आज पूरा देश मोदी का परिवार बता रहा। लोकसभा के परिणाम खुद जवाब देंगे।