महसी: बौंडी इलाके में जमकर हुई ओलावृष्टि, किसानों की बढ़ी मुश्किलें, फसल हुई बर्बाद।
महसी तहसील क्षेत्र के बौंडी इलाके में बे- मौसम बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई। जिससे गेहूं की फसल सहित अन्य फसल तहस-नस हो गई। लिहाजा किसान परेशान है। बीते दो दिनों से मौसम बेहद खराब बना हुआ है। साथ ही तेज गरज और बारिश का सिलसिला चल रहा। किसानों की माने तो फसल ओलावृष्टि से पूरी तरह तहस-नहस हो चली है। पैदावार में अधिक गिरावट की आशंका बनी हुई हैं।