महसी: खैरीघाट थाने की पुलिस ने अलग अलग मामले में तीन आरोपी को अलग अलग स्थान से किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय।
खैरीघाट थाने की पुलिस ने अलग-अलग मामले में 3 आरोपी को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि बहादुर पुत्र कल्लू निवासी कोठार, राधे पुत्र लाले निवासी कोठार, शत्रुघ्न मौर्य पुत्र कुंज बिहारी मोर्य निवासी बरदहा को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग मामले में अभियोग पंजीकृत किया गया।