महसी: पारिवारिक विवाद में दो बच्चों सहित मां ने चहलारी घाट पुल से घाघरा नदी में कूदने का किया प्रयास, पुलिस ने बचाई जान।
हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत बहराइच सीतापुर सीमा पर बह रही घाघरा नदी के चाहलारी घाट पुल से सोमवार दोपहर शबनम पत्नी आरिफ निवासी सिरसा थाना रेउसा जनपद सीतापुर अपने दो बच्चों संग कूदकर जान देने का प्रयास कर रही थी। तभी ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को रोक लिया। पुलिस पूछताछ में महिला ने पारिवारिक विवाद बताया।