महसी: विष्णुपुर से अवैध शराब के कारोबारी को हरदी थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय।
हरदी थाने की पुलिस ने अवैध शराब के कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सरोज ने बताया कि छोटकऊ उर्फ सुंदरलाल पुत्र गुरबचन निवासी विष्णुपुर दाखिला बेल्हौरा को उप निरीक्षक विनोद कुमार, कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। कारोबारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज था।