गिधौर: ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम मोबाइल बरामद, गिद्धौर थाना अध्यक्ष ने मोबाइल धारक को सौंपा
Gidhaur, Jamui | Jul 3, 2026 गिद्धौर थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत सराहनीय कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति का गुम हुआ मोबाइल फोन CEIR पोर्टल की सहायता से बरामद कर लिया। शुक्रवार को थाना प्रभारी ने मोबाइल के वास्तविक धारक को थाने बुलाकर विधिवत सुपुर्द किया। पुलिस ने 9 बजे बताया कि लोगों से मोबाइल गुम होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने और CEIR पोर्टल का उपयोग करें।