आबू रोड: आबूरोड: नगर पालिका कर्मचारियों की 6 दिवसीय हड़ताल समाप्त, सफाई बहाल
आबूरोड। नगर पालिका कर्मचारियों की छह दिवसीय हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गई। तहसीलदार पन्नाल, ईओ अनिल जिंगोनिया, निवर्तमान अध्यक्ष मगनदान चारण, जनप्रतिनिधियों व कर्मचारी संगठनों के बीच बुधवार 11:30 बजे हुई वार्ता में लंबित मांगों पर सहमति बनी। सहमति के बाद कर्मचारी नेताओं ने धरना-हड़ताल समाप्त कर दी।