*वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत जल संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित*
डीडवाना-कुचामन, 2 जून।
राज्य सरकार द्वारा 25 मई 2026 से 5 जून 2026 तक चलाए जा रहे “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के तहत मंगलवार को जन स्वास्थय अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जिला मुख्यालय एवं विभिन्न खंड मुख्यालयों पर जल संरक्षण, स्वच्छता,जल संरक्षण संकल्प एवं जनजागरूकता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अभियान के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यालयों में साफ-सफाई की। आमजन को जल बचत और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही जन स्वास्थय अभियांत्रिकी विभाग की प्रयोगशाला की ओर से जल परीक्षण भी किया गया।
विभाग की ओर से खंड एवं उपखंड मुख्यालयों पर विभिन्न स्थानों पर जल योजना परिसर एवं कार्यालयों में सफाई की गई। इसके साथ-साथ आमजन को जल बचत एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता सहित सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंताओं ने उपस्थित लोगों को जल संरक्षण के महत्व की जानकारी दी।
जन स्वास्थय अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील मानवताल एवं मुकेश गर्ग ने बताया कि विभाग की प्रयोगशाला की ओर से जल परीक्षण भी किया गया। जल परीक्षण अभियान के अंतर्गत एफटीके किट से जांच, जल नमूने संग्रहण, रासायनिक एवं बैक्टीरियोलॉजिकल जांच तथा अवशिष्ट क्लोरीन जांच जैसे कार्य भी सुनिश्चित किए गए। विभागीय अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाकर भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखें।