चार्ज अधिकारी ने किया जनगणना कार्य का निरीक्षण
डीडवाना-कुचामन, 2 जून।
भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण कार्य के अंतर्गत तहसील डीडवाना क्षेत्र में संचालित कार्यों का निरीक्षण किया गया। चार्ज जनगणना अधिकारी एवं तहसीलदार डीडवाना ओमप्रकाश मेव के निर्देशन में क्षेत्रीय भ्रमण कर विभिन्न एचएलबी (House Listing Blocks) का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जनगणना कार्य में नियुक्त प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया गया तथा कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान सहायक प्रोग्रामर राजकुमार शर्मा एवं कंप्यूटर अनुदेशक ज्ञान प्रकाश गेट और भू अ निरीक्षक अजीत सिंह भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित कार्मिकों को निर्देशित किया कि मकान सूचीकरण कार्य को निर्धारित दिशा-निर्देशों, समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में पूर्ण गंभीरता, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करना आवश्यक है, ताकि आंकड़ों की शुद्धता एवं विश्वसनीयता बनी रहे।
निरीक्षण के दौरान प्रगणकों को घर-घर जाकर सही जानकारी संकलित करने तथा प्रत्येक परिवार एवं मकान का विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों से भी जनगणना कार्य में सहयोग करने की अपील की गई, जिससे प्रत्येक परिवार का सही-सही विवरण दर्ज हो सके। निरीक्षण के दौरान कार्य प्रगति संतोषजनक पाई गई