➡️ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भौंरा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 325 मरीजों का किया उपचार
जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के माध्यम से जिले में 20 स्वास्थ्य शिविर लगाने की प्राप्त स्वीकृति के परिपालन में 5 जून 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भौंरा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ विधायक घोडाडोंगरी श्रीमती गंगा सज्जनसिंह उईके एवं सरपंच श्रीमती मीरा धुर्वे द्वारा किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार हुरमाड़े ने बताया कि शिविर में 325 मरीजो की जांच एवं उपचार किया गया। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, मनोरोग चिकित्सक एमडी मेडिसिन, दंत रोग चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेश परिहार, मुख्य खंड चिकित्सा अधिधकरी डॉ.एसके रघुवंशी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर के चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अमला उपस्थित रहा।
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#HealthForAll
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
56 views | Betul, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026