➡️ #अंतरराष्ट्रीय_योग_दिवस की तैयारियां पर की चर्चा
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के सफल आयोजन एवं पूर्वाभ्यास के क्रम में 7 जून को जिला आयुष अधिकारी डॉ. योगेश चौकीकर के निर्देशन में आयुष विभाग द्वारा जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर योग दिवस की तैयारियों एवं पूर्वाभ्यास कार्यक्रम की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री महेश राठौर, पार्षद श्रीमती वर्षा बारस्कार, पार्षद श्री तरुण ठाकरे एवं श्री बंडू को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्वाभ्यास संबंधी जानकारी देकर कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर आयुर्वेद कम्पाउंडर श्री प्रदीप सिंह भारद्वाज तथा श्री कमलेश चौकीकर उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Ayush, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul