➡️ #विश्व_पर्यावरण_दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान
➡️ 50 पौधों का रोपण कर अधिकारियों-कर्मचारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न गतिविधियों के क्रम में शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्वच्छता एवं #एक_पेड़_मां_के_नाम_अभियान के तहत पौधारोप किया गया। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए परिसर में सघन साफ-सफाई अभियान चलाया तथा 50 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, स्वच्छता को प्रोत्साहित करना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना था। अभियान के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। साथ ही पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कलेक्ट्रेट परिसर में श्रम, कोषालय, खाद्य, सामाजिक न्याय, खाद्य सुरक्षा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान परिसर को स्वच्छ एवं हरित बनाने के उद्देश्य से पौधारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री मकसूद अहमद, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती तृप्ति पटेरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं नगर पालिका की टीम उपस्थित रही। सभी ने स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण अनुकूल वातावरण के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया।
Jansampark Madhya Pradesh
#WED2026 #WorldEnvironmentDay
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
213 views | Betul, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026