हरिद्वार: पहलगाम आतंकी हमले के बाद हरिद्वार पुलिस अलर्ट, पूरे जनपद में चेकिंग अभियान जारी, एसएसपी ने दी जानकारी
पहलगाम आतंकी हमले के बाद हरिद्वार पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। बुधवार को पूरे हरिद्वार जिले में चेकिंग अभियान जारी रहा। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, हर की पौड़ी और बॉर्डर पर पुलिस टीमें लगातार चेकिंग कर रही हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आमजन भी अलर्ट रहे और पुलिस को तुरंत संदिग्ध लोगों की जानकारी दे