हरिद्वार: कनखल पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शराब तस्करी के आरोप में 2 लोगों को किया गिरफ्तार
कनखल थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थान से शराब तस्करी के आरोप में दो को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से पुलिस को 71 पव्वे देशी शराब बरामद हुई है। मंगलवार शाम 7:30 बजे करीब पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि आरोपी संजीत को 22 जबकि मनीष को 49 पव्वे देशी शराब के साथ आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।