हरिद्वार: जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले के बाद हरिद्वार में अलर्ट, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के बाहर रातभर चला चेकिंग अभियान
जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले के बाद पूरे देश में अलर्ट जारी किया गया है। हरिद्वार में भी पुलिस टीमों ने जगह जगह चेकिंग अभियान चलाया। रातभर पुलिस कर्मियों ने बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के बाहर वाहनों की चेकिंग की। बाहर से आने वाले वाहनों को रोककर सामान चेक किया गया। सीओ सिटी शिशुपाल नेगी खुद रात 2 बजे तक मौके पर मौजूद रहे, बताया कि आतंकी हमले के बाद अलर्ट है।