हरिद्वार: श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने प्रेमनगर घाट पर पहलगाम आतंकी हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि दी, आत्मशांति की कामना की
बुधवार को श्री अखंड परशुराम अखाड़े के कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार के प्रेमनगर घाट पर आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी और मां गंगा से मृतकों की आत्मशांति की कामना की। इस दौरान श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने आतंकी हमले को कायराना हरकत बताया और कहा कि भारत सरकार को आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।