जगदलपुर: कोई घुटनों के बल, तो कोई हाथों के सहारे… मां दंतेश्वरी के दरबार में अर्जी लगाने निकले पदयात्री
किसी के कदम घुटनों के सहारे आगे बढ़ रहे हैं, तो कोई हाथों के बल चलकर मां के दरबार तक पहुंचने का संकल्प लेकर निकला है। शरीर को थका देने वाला रास्ता, सफर की कठिनाइयां और लंबी दूरी भी इन श्रद्धालुओं की आस्था को डिगा नहीं पा रही। मां दंतेश्वरी के प्रति अटूट विश्वास लेकर पदयात्री तरह-तरह के कठिन तप करते हुए दंतेवाड़ा स्थित मंदिर की ओर बढ़ रहे हैं।