बाढ़ से फसल क्षति के प्रकरणों का 30 दिनों में निराकरण सुनिश्चित करें — कलेक्टर श्री आकाश छिकारा
कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने समय-सीमा बैठक में बाढ़ आपदा से हुए नुकसान और आरबीसी 6-4 के तहत राहत प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को फसल क्षति के मामलों का निर्धारित 30 दिनों के भीतर निराकरण करने तथा प्रभावित गांवों में जाकर नुकसान का सत्यापन करने के निर्देश दिए।
बैठक में 23 अक्टूबर को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित बस्तर प्रवास की तैयारियों, रोजगारमूलक कार्यों, जल जीवन मिशन और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
#Bastar #जगदलपुर #बस्तर #जनसेवा
Bastar, Chhattisgarh | Oct 13, 2026