आजमगढ़ जनपद के मुहम्मदपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत जहनियापुर मुहम्मदपुर कंपोजिट विद्यालय का जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया । जिलाधिकारी के अचानक पहुंचने से विद्यालय परिसर में हड़कंप की स्थिति मची रही । जिलाधिकारी ने छात्र एवं छात्राओं से किताबें पढ़वा कर पढ़ाई की गुणवत्ता की जांच की । उन्होंने मिड डे मील उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया ।