नारनौल डीएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि नांगल चौधरी के गांव नारायण में एक होटल में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने थाना नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव नायन में होटल पर तोड़फोड़ करने, रंगदारी मांगने और पैसे लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों की पहचान नायन निवासी दयाराम और विष्णु के रूप में हुई है।