मधेपुरा में पत्रकारों की Press Conference!
गिरफ्तारी से लेकर ₹25 हजार रिश्वत तक... उठे सवाल
Description:
मधेपुरा में पत्रकार की गिरफ्तारी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पूरे मामले में आज डिजिटल चैनल No. 1 भारत के पत्रकार विमलेश यादव सहित कई पत्रकारों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा और पत्रकारों पर की गई कार्रवाई को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों की ओर से आरोप लगाया गया कि गोलीकांड के पीड़ित अभिषेक कुमार ने पुलिस के जांच अधिकारी पर ₹25 हजार रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। पत्रकारों का दावा है कि इसी मामले की खबर कवर करने पहुंचे पत्रकारों के खिलाफ बाद में कार्रवाई की गई और रिपोर्टर भूषण यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।
पत्रकारों ने समाहरणालय के CCTV फुटेज का हवाला देते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही बिहार सरकार और मधेपुरा प्रशासन से हस्तक्षेप की अपील करते हुए पटना हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर करने की बात कही है।
आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में विमलेश यादव ने पूरे मामले से जुड़े पत्रकारों का पक्ष सामने रखा और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाए।
#Madhepura #BiharNews #Journalist #JournalistArrest #BhushanYadav #MadhepuraNews #BiharPolice #BreakingNews #Journalism #PressFreedom #Corruption #PatnaHighCourt