मढ़ौरा: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मढ़ौरा मोहन बगान में छठ घाट पर चलाया गया सफाई अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत मढ़ौरा मोहन बगान में नगर कार्यपालक पदाधिकारी हरिश्चंद्र व मुख्यपार्षद रुबी सिंह के नेतृत्व में छठ घाट की सफाई अभियान चलाया गया इस दौरान अधिकारियों ने कर्मियों के साथ मिलकर छठ घाट की साफ सफाई किया। इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी ने सोमवार की दोपहर दो बजे जानकारी दिया।