गुमला: डेढ़ साल से मानसिक रूप से परेशान युवक ने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या
Gumla, Gumla | Aug 16, 2026 सिसई थाना क्षेत्र के करकरी गांव निवासी 33 वर्षीय कजमीर लकड़ा ने शनिवार की रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मानसिक स्थिति करीब डेढ़ साल से ठीक नहीं थी। वह विवाहित था और उसका एक बच्चा भी है। शनिवार की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए। इसी दौरान उसने कब अपने कमरे से उठा और फांसी लगा ली, इसकी जानकारी किसी को नहीं हुई।