पिछोर: सिंधिया जी के कार्यक्रम के लिए पिछोर का दौरा, कलेक्टर और एसपी ने लिया जायजा
आज बुधवार को शाम 4:00 बजे शिवपुरी कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकासमंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया क़ी जनसुनवाई कार्यक्रम के स्थल को लेकर पिछोर का भ्रमण किया! जानकारी के अनुसार 09 फरवरी रविवार सायंकाल 4:15 पर शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय पिछोर में लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए सिंधिया जनसुनबाई में भाग लेंगे!