पिछोर: पिछोर ब्लॉक के सभी अशासकीय विद्यालय शासन की मान्यता नीति के विरोध में गुरुवार को रहेंगे बंद
प्रदेश में भर में अशासकीय विद्यालय हड़ताल पर रहेंगे और शासन मान्यता नीतियों का विरोध दर्ज कराएँगे।इसी क्रम में पिछोर में भी समस्त अशासकीय विद्यालय गुरुवार को बंद रहेंगे जिसके लिए प्राइवेट स्कूल्ज एसोसिएशन द्वारा आज बुधवार को दोपहर 1:00 बजे शिक्षा विभाग के बीआसीसी एवं बीईओ को स्कूल बंद की लिखित सूचना भी दी है।गुरुवार को बंद रखकर शासन की नीतियों का विरोध करेंगे