पिछोर: भौंती थाना पुलिस ने ग्राम उमरी कला में मामा के घर चोरी करने वाले भांजे और उसके साथी को गिरफ्तार किया
आज मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे प्रेस वार्ता के दौरान पिछोर एसडीओपी ने बताया कि भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी कला में बीते दोनों पहले सोने चांदी के आभूषणों की कीमत लगभग 6,40,000 रु की चोरी हुई। दिए गए निर्देश के पालन में भौंती थाना पुलिस तत्परता से कार्य करते हुए,आरोपियों से सोने चांदी के जेवर करीब 5 लाख रु की जप्त किए एवं आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया।