पिछोर: ग्राम अड़ैया निवासी की मौत के मामले में होगी न्यायिक जांच, परिजनों ने पुलिस पर मारपीट के लगाए थे आरोप
आज मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे प्रेस वार्ता के दौरान पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि बीते रोज 26 जनवरी को पिछोर के अढईया निवासी अजबसिंह लोधी की मौत के बाद परिजनों ने थाने के सामने चक्का जाम लगा दिया था।हालांकि समझाइश के बाद परिजनों ने चक्का जाम खोल दिया था,उक्त मामले में न्यायिक जाँच के आदेश दिए हैं,जिससे मौत के कारण का पता लग सके।