🚒 अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र ऋषिकेश, जनपद देहरादून
🚨 विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास, ऋषिकेश में अग्निशमन अधिकारी श्री सुनील दत्त तिवारी एवं फायर स्टेशन टीम द्वारा विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को आग के प्रकार, अग्निशामक यंत्रों के सही उपयोग, गैस लीकेज एवं विद्युत आग से बचाव तथा आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी के उपायों की जानकारी दी गई।
विद्यार्थियों को Prevention, Plan & Practice का महत्व समझाते हुए आग लगने पर घबराने के बजाय शांत रहकर सही कदम उठाने के लिए प्रेरित किया गया। 🧯🔥
सावधानी ही सुरक्षा है—अग्नि सुरक्षा नियमों को जानें और उनका अभ्यास करें।
#uttarakhandfireservice
#fire
#awareness
#safetyfirst
Dehradun, Dehradun | Sep 15, 2026